नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का छठा दिन एक ऐसी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का गवाह बना, जिसकी चर्चा अब गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक हो रही है। मकर द्वार पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसदों के बीच पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी जुबानी जंग हुई, जिसमें ‘गद्दार’ और ‘देश के दुश्मन’ जैसे शब्दों के तीर चले।
https://x.com/i/status/2018931210307944955
‘हैलो ब्रदर, माय ट्रेटर फ्रेंड’
घटना तब हुई जब राहुल गांधी निलंबित सांसदों के साथ प्रदर्शन में शामिल थे। वहां से गुजर रहे रवनीत सिंह बिट्टू ने सांसदों पर तंज कसते हुए कहा कि वे ऐसे बैठे हैं जैसे करगिल की जंग जीतकर आए हों। इस पर राहुल गांधी ने तुरंत पलटवार किया और बिट्टू की ओर इशारा करते हुए अपने साथियों से कहा “ये रहा गद्दार… चेहरा देखो इसका।” राहुल ने मुस्कुराते हुए आगे कहा “हैलो ब्रदर, माय ट्रेटर फ्रेंड (मेरे गद्दार दोस्त)।”
हाथ मिलाने से इनकार और तीखा पलटवार
राहुल गांधी ने हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाया और तंज कसते हुए कहा “डोंट वरी, यू विल कम बैक (चिंता मत करो, तुम कांग्रेस में वापस आओगे)।” हालांकि, बिट्टू ने राहुल से हाथ मिलाने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कड़ा जवाब देते हुए कहा “देश के दुश्मनों (Enemies of the Nation) से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।”
पुरानी कड़वाहट आई सामने
यह वाकया दोनों नेताओं के बीच की पुरानी राजनीतिक दुश्मनी को उजागर करता है। रवनीत बिट्टू, जो पहले कांग्रेस में थे और राहुल गांधी के करीबी माने जाते थे, चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में शामिल हो गए थे। तब से बिट्टू लगातार राहुल गांधी पर हमलावर रहे हैं, खासकर अमेरिका में सिखों को लेकर दिए गए राहुल के बयानों पर बिट्टू ने उन्हें जमकर घेरा था।
वीडियो वायरल होने के बाद संसद परिसर में राजनीतिक माहौल और भी ज्यादा गरमा गया है। बीजेपी इसे राहुल गांधी की ‘अहंकारी भाषा’ बता रही है, वहीं कांग्रेस इसे एक ‘गद्दार’ को आईना दिखाना कह रही है।
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई जिलों के बदले अधिकारी - May 29, 2026