नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापारिक समझौते को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने इस समझौते को ‘डील’ के बजाय सरकार का ‘ढीलापन’ करार देते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी ने अपना पूरा बाजार अमेरिका की झोली में डाल दिया है।
डेयरी उत्पाद और ‘सनातनी’ परंपरा पर सवाल
अखिलेश यादव ने इस ट्रेड डील को सीधे भारतीय संस्कृति और धार्मिक रीति-रिवाजों से जोड़ दिया। उन्होंने विशेष रूप से डेयरी उत्पादों के आयात पर चिंता जताते हुए कहा ”अगर डेयरी प्रोडक्ट्स अमेरिका से आएंगे, तो सनातनियों को सोचना होगा कि उनका व्रत ‘सनातन’ कैसे रहेगा? विदेशी उत्पादों के बीच भारतीय लोग अपना व्रत कैसे रखेंगे? यह करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा गंभीर विषय है।”
’बाजार भी गया और जमीन भी’
चीन के साथ सीमा विवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर भी अखिलेश यादव ने सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार हमेशा महत्वपूर्ण चर्चाओं से भागती है। यादव ने दावा किया कि भारत न केवल चीन के सामने अपनी जमीन खो रहा है, बल्कि अब इस ट्रेड डील के जरिए अपना बाजार भी खो रहा है।
उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों और सेना को यह जानने का पूरा अधिकार है कि सीमा पर असल स्थिति क्या है, लेकिन सरकार सच छिपाने के लिए विपक्ष की आवाज दबा रही है.
राष्ट्रीय सुरक्षा पर सरकार को घेरा
अखिलेश ने जोर देकर कहा कि चीन के साथ संबंधों पर कोई भी फैसला बेहद सोच-समझकर लिया जाना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि जब विपक्ष चीन के मुद्दे पर विस्तार से जानकारी मांगता है, तो भाजपा सरकार पीछे क्यों हट जाती है? राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ इस तरह का समझौता देश के भविष्य के लिए खतरनाक है।
- ‘नौकरी’ कभी भी भाजपा के एजेंडे में थी ही नहीं…एलोपैथिक फार्मेसिस्ट अभ्यर्थियों से मुलाकात के बाद बोले सपा प्रमुख - September 16, 2026
- 2027 की सियासी तैयारियों में जुटी बीजेपी, राजनीतिक गलियारों में उठ रहा सवाल— क्या चुनाव से पहले यूपी में लागू होगा UCC? - September 16, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा की नई रणनीति: विश्वविद्यालयों और कैंपस में ‘छात्र नौजवान पड़ाव अभियान’ की शुरुआत, Gen Z युवाओं को साधने में जुटी छात्र सभा - September 16, 2026