लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दो ग्राम पंचायतों के नाम बदलने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। यह बदलाव संबंधित जिलों से आई सिफारिशों के आधार पर किया गया है। दोनों ग्राम पंचायतें फिरोजाबाद और हरदोई जनपद में स्थित हैं। सरकार ने इस निर्णय की जानकारी आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए साझा की।
जारी सूचना के अनुसार जनपद फिरोजाबाद की तहसील व विकासखंड शिकोहाबाद स्थित ग्राम पंचायत वासुदेवमई के अंतर्गत आने वाले ग्राम उरमुरा किरार का नाम बदलकर “हरिनगर” कर दिया गया है। वहीं हरदोई जिले के विकासखंड भरावन की ग्राम पंचायत “हाजीपुर” का नाम परिवर्तित कर “सियारामपुर” रखा गया है।
सरकार की ओर से जारी अलग-अलग पोस्ट में इन दोनों नाम परिवर्तनों की पुष्टि की गई और इसे स्थानीय जनभावनाओं तथा सिफारिशों के अनुरूप निर्णय बताया गया।
इधर प्रदेश सरकार राजधानी लखनऊ के सौंदर्यीकरण और सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करने की दिशा में भी कदम बढ़ा रही है। शहर में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गों पर सात भव्य प्रवेश द्वार बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।
अधिकारियों के अनुसार इन द्वारों के जरिए लखनऊ में प्रवेश करते ही प्रदेश की संस्कृति, आस्था और सभ्यतागत विरासत की झलक देखने को मिलेगी। इस परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शहरी विकास एवं आवास विभाग की बैठक में दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
- MLC चुनाव से पहले सत्ताधारी दल में खुली बगावत: बीजेपी एमएलसी के तीखे तेवर, कहा— “लोकतंत्र में शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं” - October 21, 2026
- ”अब अपराधियों को पता है उनका आखिरी ठिकाना कहां है”: पुलिस स्मृति दिवस पर विपक्ष और माफियाओं पर बरसे सीएम योगी - October 21, 2026
- पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी की बड़ी सौगात: सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल और PPS अधिकारियों के भत्तों में बंपर बढ़ोतरी - October 21, 2026