Agra, Uttar Pradesh, India. आखिरकार बड़ी खबर आ ही गई। अब आप ताजमहल के शहर आगरा में 10 स्थानों पर फ्री वाईफाई का मजा ले सकते हैं। डेढ़ जेबी रोजाना। कनेक्ट करना भी बहुत आसान है। ताजमहल के दोनों द्वारों पर फ्री वाईफाई चल ही रहा है।
कैसे मिलेगी सुविधा
आगरा शहर में स्थानों पर वाईफाई हॉटस्पॉट लगाया गया है। इनका दायरा 100 मीटर का होगा। हर 500 मीटर पर लोग वाईफाई का कनेक्शन पा सकेंगे। एक व्यक्ति हर महीना में 15 जीबी तक डाटा इस्तेमाल कर सकेगा। हर रोज ज्यादा से ज्यादा डेढ़ जीबी डेटा निःशुल्क मिलेगा। स्पीड 50 से 200 एमबीपीएस की होगी। एक बार में 250 से 400 लोग हॉटस्पॉट से कनेक्ट हो सकेंगे।
क्या करना होगा
फ्री वाईफाई के लिए एक एप्लीकेशन बनाई गई है। इसके जरिए प्रयोगकर्ता को अपनी केवाईसी (नो योर कस्टमरः की जानकारी भरनी होगी। इसके बाद मोबाइल पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आएगा। इसे डालते ही फ्री इंटरनेट की सुविधा शुरू हो जाएगी। एक हॉटस्पॉट से दूसरे जोन में जाने पर भी इंटरनेट चालू रहेगा। मतलब एक बार जानकारी फीड करने पर दोबारा फीड करने की जरूरत नहीं होगी।
ये हैं फ्री वाईफाई वाले इलाके
नगर निगम परिसर
ताजमहल परिसर
सदर बाजार
बिजलीघर चौराहा
वाटरवर्क्स चौराहा
भगवान टाकीज चौराहा
संजय प्लेस
टीपी नगर
शाहगंज
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह की पुस्तकें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
https://www.amazon.in/Books-Dr-Bhanu-Pratap-Singh/s?rh=n%3A976389031%2Cp_27%3ADr+Bhanu+Pratap+Singh
- यूपी MLC चुनाव में 5 सीटों पर हार के बाद बोले डिप्टी CM केशव मौर्य: “सपा का खाता वहां खुला, जहां नहीं खुलना था” - October 28, 2026
- आगरा के पोइया घाट पर रिवर रैंचिंग कार्यक्रम: केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने यमुना में छोड़ीं 50 हजार मछलियां - October 28, 2026
- यूपी-सिंगापुर पार्टनरशिप को मिली नई रफ्तार: सीएम योगी ने लखनऊ में 14 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ की बैठक; एमओयू पर हुए हस्ताक्षर - October 28, 2026