आगरा। समाजसेवा और मानवीय संवेदना का उदाहरण पेश करते हुए श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी को जनसेवा के लिए एक 10 किलोग्राम का ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दान में प्राप्त हुआ है। इससे गंभीर रूप से बीमार जरूरतमंद मरीजों को आपात स्थिति में घर पर ही जीवनरक्षक सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।
शहर के बाग मुजफ्फर खान निवासी समाजसेवी विनोद कुमार अग्रवाल ने यह कंसंट्रेटर विद्युत मोक्ष धाम पर कमेटी को सौंपा। इस अवसर पर वे अपनी धर्मपत्नी के साथ उपस्थित रहे। कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओम टंडन की मौजूदगी में कंसंट्रेटर औपचारिक रूप से दान स्वरूप स्वीकार किया गया।
कमेटी के महासचिव राजीव अग्रवाल ने बताया कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सेवा कमेटी की एक महत्वपूर्ण और जीवनरक्षक पहल है। इसके तहत जरूरतमंद मरीजों को यह उपकरण घर पर उपयोग के लिए 15 दिनों तक निःशुल्क दिया जाता है, केवल रिफंडेबल सुरक्षा राशि ली जाती है, ताकि आर्थिक कारणों से कोई भी इलाज से वंचित न रहे।
उन्होंने कहा कि पहले भी इस सेवा से अनेक परिवारों को आपात स्थितियों में बड़ी राहत मिली है। नए कंसंट्रेटर के जुड़ने से कमेटी की सेवा क्षमता और मजबूत होगी। कार्यक्रम के दौरान सेवा, सहयोग और सामाजिक दायित्व पर भी विचार साझा किए गए और दानदाता के इस योगदान की सराहना की गई।
इस मौके पर उपाध्यक्ष विष्णु गर्ग, कोषाध्यक्ष ताराचंद गोयल, प्रबंधक शिवकुमार गुप्ता के साथ मनोज शर्मा, संजीव कुमार गुप्ता, श्याम भोजवानी, माता प्रसाद अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने ऐसे प्रयासों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
- आगरा में 36 मनमोहक झांकियों संग निकली भव्य दशहरा शोभायात्रा: जटपुरा के प्राचीन मंदिर से कान्हा पटेली तक गूंजे “जय श्रीराम” के जयकारे - October 21, 2026
- शिक्षा और साहित्य में उत्कृष्ट योगदान: हिसार की डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को शिक्षा सागर फाउंडेशन भारत ने किया सम्मानित - October 21, 2026
- यूपी की यूनिवर्सिटी में स्कूटी योजना को लेकर विवाद, शिक्षक संघ ने चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी और नकल माफिया की मिलीभगत का लगाया आरोप - October 21, 2026