चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव में बीजेपी ने एक बार फिर बढ़त बना ली है। हुए मतदान में बीजेपी उम्मीदवार सौरभ जोशी ने जीत दर्ज करते हुए मेयर पद अपने नाम कर लिया। उन्हें कुल 18 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के योगेश ढींगरा को 11 और कांग्रेस के गुरप्रीत गाबी को 7 वोटों से संतोष करना पड़ा।
इस बार चुनाव की प्रक्रिया भी अलग रही। बैलेट पेपर की जगह हाथ उठाकर मतदान कराया गया। नतीजे घोषित होते ही सौरभ जोशी भावुक नजर आए। समर्थकों ने उन्हें मेयर की कुर्सी तक पहुंचाया। इस मौके पर वह अपने पिता की तस्वीर साथ लेकर सदन में पहुंचे, जिसने माहौल को और भावनात्मक बना दिया।
मेयर पद के लिए “भारतीय जनता पार्टी”,”आम आदमी पार्टी” और “कांग्रेस” ने अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। मतदान में सौरभ जोशी को स्पष्ट बहुमत मिला और मुकाबला एकतरफा रहा।
मेयर चुनाव के बाद सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए भी वोटिंग कराई गई। इस दौरान कांग्रेस ने प्रक्रिया का बहिष्कार किया। पार्टी के छह पार्षद वोटिंग से पहले ही सदन से बाहर चले गए, जिसके चलते उनके बिना ही मतदान हुआ। इसका सीधा फायदा बीजेपी को मिला और सीनियर डिप्टी मेयर का पद भी उसके खाते में चला गया। बीजेपी उम्मीदवार जसमनजीत सिंह को 18 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को 11 वोट हासिल हुए।
चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 पार्षद हैं, साथ ही सांसद का एक अतिरिक्त वोट भी होता है। मौजूदा संख्या के हिसाब से बीजेपी के पास 18, आम आदमी पार्टी के पास 11 और कांग्रेस के पास 7 पार्षद थे। अगर कांग्रेस और आप साथ आतीं तो मुकाबला कड़ा हो सकता था, लेकिन गठबंधन न होने का फायदा बीजेपी को मिला और मेयर से लेकर सीनियर डिप्टी मेयर तक दोनों अहम पद उसने अपने नाम कर लिए।
- सपा नेता आज़म खान के ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी समेत 10 ठिकानों पर ED की छापेमारी, मनी लॉड्रिग से जुड़ा मामला - August 19, 2026
- गोरखपुर में सीएम योगी ने किया प्रांतीय रक्षक दल के सम्मेलन का शुभारंभ, पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता बढ़ाकर 600 रुपये करने की घोषणा - August 19, 2026
- 26 साल से नहीं हैं विज्ञान के नियमित शिक्षक, आजमगढ़ में बेलगाम शुल्क वसूली के विरोध में Gen-Alpha ने स्कूल के सामने किया प्रर्दशन - August 19, 2026