आगरा। कोठी मीना बाजार के निकट न्यू शाहगंज रोड पर स्थित सत्तो लाला फूड कोर्ट में रविवार रात भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि फूड कोर्ट और उससे जुड़े रेस्टोरेंट का बड़ा हिस्सा देखते ही देखते धू-धू कर जल उठा। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के दुकानदारों में भी दहशत फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेस्टोरेंट में रखे कई गैस सिलेंडर एक के बाद एक फट गए, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया। हालात बिगड़ते देख आसपास की दुकानों को तुरंत बंद कराया गया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाया गया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। देर रात करीब 8:30 बजे तक आग पर काबू पाने की कोशिश जारी थी। आग की लपटों की चपेट में पास स्थित HDFC बैंक भी आ गया, जिससे बैंक परिसर को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
यह घटना थाना शाहगंज क्षेत्र की बताई जा रही है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और भीड़ को नियंत्रित करने के साथ यातायात व्यवस्था भी संभाली जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों और जान-माल के नुकसान को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। आग पूरी तरह शांत होने के बाद नुकसान का आकलन कर जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
- खाकी फिर शर्मसार: ताजगंज के सिपाही के साथ लिव-इन में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, शादी से मुकरने पर दी जान, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार - March 13, 2026
- देहतोरा दंगल मेला: हाथरस के हरिकेश पहलवान ने जीता खिताब, राजस्थान के सुनील को दी पटखनी, उमड़ा 25 हजार दर्शकों का सैलाब - March 13, 2026
- आगरा गैस कांड: समाधिया कोल्ड स्टोर की लापरवाही ने घोंटा कुकथरी का दम, प्रशासनिक अमला रात भर रहा तैनात - March 13, 2026