अमेरिका ने यूक्रेन को नेटो में शामिल होने से रोकने की रूस की मांग को ख़ारिज कर दिया है.
अमेरिका ने ये फ़ैसला तब लिया है जब यूक्रेन पर रूसी हमले का ख़तरा बना हुआ है.
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने यूक्रेन संकट के समाधान को लेकर रूस को आधिकारिक प्रतिक्रिया देते हुए इस फ़ैसले की जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि वो रूस को ‘‘आगे बढ़ने के लिए एक गंभीर कूटनीतिक रास्ते की पेशकश कर रहे हैं, रूस को उसे अपनाना चाहिए.’’
अमेरिका की प्रतिक्रिया पर रूसी मंत्री ने कहा कि उनका देश एंटनी ब्लिंकन की प्रतिक्रिया का अध्ययन करेगा.
रूस ने नेटो सैन्य गठबंधन के विस्तार और उससे जुड़े सुरक्षा मुद्दों को लेकर अपनी चिंताओं की एक सूची जारी की है.
इस मांग में ये भी शामिल है कि यूक्रेन और अन्य देशों पर नेटो गठबंधन में शामिल होने पर प्रतिबंध लगाया जाए.
लेकिन, एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि ”अमेरिकी प्रतिक्रिया ने हमारे मूल सिद्धांतों को स्पष्ट कर दिया है जिसमें नेटो जैसे सुरक्षा गठबंधन में शामिल होने की यूक्रेन की संप्रमुभता और अधिकार भी शामिल है.”
हाल के हफ़्तों में रूस ने यूक्रेन की सीमा पर बड़ी संख्या में सैनिक तैनात किए है. पश्चिमी देशों ने इसे यूक्रेन पर हमले की तैयारी बताया है जबकि रूस इससे इंकार कर रहा है.
-एजेंसियां
- 25 वर्षों से रिश्तों की अटूट डोर बन रहा ‘माधवी बेटियों का मायका’: आगरा में आयोजित अनूठे उत्सव में झूम उठीं बेटियां - August 18, 2026
- भक्ति, देशभक्ति और संगीत का अनूठा संगम: आगरा में गूंजे शिव तांडव और बॉलीवुड के तराने, झूम उठे लोग - August 18, 2026
- फर्रुखाबाद में कुदरत का कहर: मूसलाधार बारिश से कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर एक युवती की मौत और दो बच्चियां घायल - August 18, 2026