आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र के कसेरट बाजार में एक दुकानदार के साथ मारपीट और धमकी का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़ित दुकानदार ने अभिषेक चौरसिया पर जबरन वसूली का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित के अनुसार 7 जनवरी 2026 को आरोपी ने पैसे की मांग की। इनकार करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए दुकान में घुसकर मारपीट की। दुकानदार का कहना है कि पूरी घटना दुकान में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है और वीडियो फुटेज उसके पास मौजूद है, जिसे वह साक्ष्य के रूप में पुलिस को सौंपने के लिए तैयार है।
दुकानदार ने यह भी आरोप लगाया कि मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। 11 जनवरी 2026 को आरोपी ने दोबारा संपर्क कर जान से मारने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। लगातार मिल रही धमकियों के कारण पीड़ित और उसका परिवार भय और तनाव में है।
पीड़ित ने ताजगंज थाना पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि आरोपी का स्थानीय स्तर पर प्रभाव होने के कारण उसे निष्पक्ष न्याय मिलने की आशंका सता रही है। उसने पुलिस से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है।
घटना को लेकर स्थानीय व्यापारियों में भी आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि यदि ऐसे मामलों में समय रहते कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो बाजारों में डर का माहौल बनेगा और छोटे दुकानदार खुद को असुरक्षित महसूस करेंगे। अब सभी की निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।
- शासन भी मेरा, प्रशासन भी मेरा…पुलिस चौकी के अंदर BJP नेत्री ने युवक को पीटा, FIR दर्ज; यूपी के सुल्तानपुर का वीडियो वायरल - July 9, 2026
- उद्घाटन से पहले लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के सवाल पर बोले योगी सरकार के मंत्री – आप अपने आप सड़क बना लो… - July 9, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा विवाद: ट्रस्ट का बड़ा एक्शन, चंपत राय और अन्य निष्कासित सदस्यों के वीआईपी पास जारी करने के अधिकार खत्म - July 9, 2026