उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने कानून-व्यवस्था और सामाजिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एत्मादपुर थाना क्षेत्र के कुबेरपुर इलाके में सड़क पर एक युवती के साथ सरेआम मारपीट की गई। महिलाओं के एक समूह ने युवती को गालियां देते हुए बाल पकड़कर जमीन पर गिराया और लात-घूंसे बरसाए। यह पूरा घटनाक्रम करीब एक घंटे तक चलता रहा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। मारपीट करने वाली महिला का आरोप है कि उसके पति का लंबे समय से युवती के साथ संबंध था। महिला ने अपने पति और युवती को साथ घूमते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इसी दौरान युवक मौके से फरार हो गया, जबकि महिला ने अपने परिजनों के साथ मिलकर युवती को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन गुस्से में महिला किसी की सुनने को तैयार नहीं हुई।
पीड़ित पत्नी का कहना है कि उसका पति दो बच्चों का पिता है और वह लंबे समय से उसके साथ मारपीट करता रहा है। चार महीने पहले पति ने साथ न रहने की बात कह दी, जिसके बाद वह बच्चों के साथ मायके रहने लगी। महिला का आरोप है कि उसने पहले भी पुलिस में शिकायत दी थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
मामले में अब नया मोड़ तब आया, जब मारपीट का शिकार हुई युवती ने आरोपित महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। आगरा पुलिस ने आरोपित महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026