उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां शनिवार को घर में चाय बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस खौफनाक हादसे में महिला और तीन बच्चों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को अपने कब्जे में ले लिया है।
देवरिया के डुमरी गांव में एक घर में शनिवार की सुबह चाय बनाते समय सिलेंडर फट गया। इस दर्दनाक हादसे में महिला बुरी तरह झुल गई और तीन बच्चों की भी झुलसने से मौत हो गई। स्थानीय लोगो ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को कॉल की। जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड ने राहत और बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस को घर में चार लोगो के शव मिले।
हादसे की सूचना मिलते ही जिला अधिकारी अखंड प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा, भलुअनी थानाध्यक्ष,सीओ समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-एजेंसी
- जितिन गुलाटी का तेलुगु सिनेमा में धमाकेदार डेब्यू: प्रभास स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फौजी’ की स्टार कास्ट में हुए शामिल - October 3, 2026
- संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर समरसता महोत्सव: जेन-जी और अल्फा पीढ़ी ने जानी संत रविदास की वाणी और जीवन-दर्शन - October 3, 2026
- आगरा में उतरा मिथिला का वैभव: दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से निकली भव्य आमंत्रण यात्रा, राजा जनक-रानी सुनैना के रथ के साथ उमड़ा आस्था का सैलाब - October 3, 2026