आगरा। थाना एकता क्षेत्र के अंतर्गत मारुति सिटी रोड पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कार से खतरनाक स्टंट करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि सनी कैफे के पास सड़क पर ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर हाथापाई शुरू हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक पक्ष सड़क पर तेज रफ्तार कार से स्टंट कर रहा था। इस पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई। पहले कहासुनी हुई और कुछ ही पलों में मामला मारपीट में बदल गया। दोनों ओर से लात-घूंसे चले, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में दहशत का माहौल बन गया और यातायात भी प्रभावित हुआ।
घटना का पूरा घटनाक्रम किसी राहगीर ने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है।
सूचना मिलने पर थाना एकता पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
- वेदांता एल्यूमीनियम ने जामखानी और घोघरपल्ली के ग्रीष्मकालीन शिविरों में 600+ छात्रों को जोड़ा - June 20, 2026
- अखिलेश यादव की पार्टी में टूट का दावा करने वाले राजभर की खुद की पार्टी संकट में? जानें क्या है पूरा मामला - June 20, 2026
- आप कितने में बिके थे? खुलासा करें, कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने ओम प्रकाश राजभर से किया सीधा सवाल - June 20, 2026