रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक शराबी ई-रिक्शा चालक ने तीन पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई कर दी। आरोपी के घूंसे से टीएसआई सड़क पर गिर पड़े। यह पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे सारस होटल चौराहे की है। यहां यातायात उपनिरीक्षक राम सजीवन अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान उन्होंने गलत रूट पर जा रहे एक ई-रिक्शा को रोका और चालक को निर्धारित रूट से जाने को कहा। इसी बात पर अधेड़ चालक भड़क गया और पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा। देखते ही देखते उसने टीएसआई को घूंसा मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े।
इसके बाद चालक ने अन्य पुलिसकर्मियों पर भी लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। काफी देर तक चौराहे पर हंगामा चलता रहा।
किसी तरह पुलिसकर्मियों ने उस पर काबू पाया। प्रभारी निरीक्षक यातायात इंद्रपाल सिंह सेंगर का कहना है कि आरोपित भदोखर के कुचरिया निवासी वीरेंद्र सिंह को पकड़ लिया गया है।
आरोपित पूरी तरह नशे में धुत है। उच्चाधिकारियों को मामले की सूचना दी गई है। अधिकारियों के निर्देशानुसार आरोपित पर विधिक कार्रवाई कराई जाएगी।
साभार सहित
- Gayatri Parivaar: 31 अक्टूबर से दिल्ली में जन्मशताब्दी महोत्सव, डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने बताई रूपरेखा - October 30, 2026
- पीएम मोदी को चाय पिलाने वाली मीरा मांझी के घर सियासी जमावड़ा: विपक्ष के हमलों के बीच अब मेयर ने की आर्थिक सहायता - October 30, 2026
- टीबी मुक्त आगरा के संकल्प को मिलेगी रफ्तार: UNM फाउंडेशन के सहयोग से 50 मरीजों को बांटी गई पोषण पोटली - October 30, 2026