आगरा। चांदी के व्यापार में जहां भरोसा सबसे बड़ी पूंजी माना जाता है, वहीं इसी भरोसे को तोड़ते हुए एक कारीगर ने अपने ही मालिक को लाखों रुपये का चूना लगा दिया। चार किलो चांदी चोरी के सनसनीखेज मामले का थाना न्यू आगरा पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 3 किलो 963 ग्राम चांदी और वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी भी बरामद कर ली है।
एसीपी अक्षय महादिक के अनुसार 15 दिसंबर 2025 को थाना न्यू आगरा में सूचना प्राप्त हुई थी कि दयालबाग रोड पर खड़ी एक स्कूटी चोरी हो गई है, जिसमें करीब चार किलो चांदी रखी हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव त्यागी के नेतृत्व में गठित टीमों ने जब मामले की गहराई से पड़ताल की, तो पूरी कहानी ही उलट निकली।
जांच में सामने आया कि व्यापारी का भरोसेमंद कारीगर सोनू ही इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड था। उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक सुनियोजित साजिश रची और स्कूटी चोरी की झूठी कहानी गढ़ दी। पुलिस जांच में यह स्पष्ट हो गया कि स्कूटी चोरी की बात केवल दिखावा थी, जबकि चांदी को कारीगर ने अपने साथियों में बांट लिया था।
तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने सोनू कुशवाहा पुत्र पप्पू उर्फ पप्पी, निवासी नगला पदी, दयालबाग, रवि कुमार उर्फ गोलू पुत्र पूर्ण चंद्र, निवासी प्रकाश नगर और राजेश शर्मा पुत्र श्रीकृष्ण, निवासी प्रकाश नगर, आगरा को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के दौरान लगभग पूरी चांदी और स्कूटी पुलिस के हाथ लग गई।
पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस गिरोह ने पूर्व में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम तो नहीं दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
- शासन भी मेरा, प्रशासन भी मेरा…पुलिस चौकी के अंदर BJP नेत्री ने युवक को पीटा, FIR दर्ज; यूपी के सुल्तानपुर का वीडियो वायरल - July 9, 2026
- उद्घाटन से पहले लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के सवाल पर बोले योगी सरकार के मंत्री – आप अपने आप सड़क बना लो… - July 9, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा विवाद: ट्रस्ट का बड़ा एक्शन, चंपत राय और अन्य निष्कासित सदस्यों के वीआईपी पास जारी करने के अधिकार खत्म - July 9, 2026