अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचते ही महापौर, जनप्रतिनिधियों और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने संकटमोचन हनुमान के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। उन्होंने श्रीरामलला के चरणों में शीश नवाकर पूजा की और प्रदेश की सुख-समृद्धि व जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण के बीच मुख्यमंत्री का यह दौरा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अयोध्या में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया, वहीं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अयोध्या के विकास और धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलने की बात कही।
- पीएम मोदी को चाय पिलाने वाली मीरा मांझी के घर सियासी जमावड़ा: विपक्ष के हमलों के बीच अब मेयर ने की आर्थिक सहायता - October 30, 2026
- टीबी मुक्त आगरा के संकल्प को मिलेगी रफ्तार: UNM फाउंडेशन के सहयोग से 50 मरीजों को बांटी गई पोषण पोटली - October 30, 2026
- टीबी मुक्त आगरा के संकल्प को मिलेगी रफ्तार: UNM फाउंडेशन के सहयोग से 50 मरीजों को बांटी गई पोषण पोटली - October 30, 2026