मथुरा। यूपी के मथुरा जिले में लगातार पड़ रहे घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों को राहत दी है। नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के सभी बोर्डों के सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। अब ये विद्यालय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे।
20 दिसंबर तक लागू रहेगा बदला हुआ समय
जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) रतन कीर्ति ने समय परिवर्तन का आदेश जारी कर दिया है। यह व्यवस्था फिलहाल 20 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी। ठंड और कोहरे के कारण छात्रों व शिक्षकों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए सोमवार को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ और प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय समय बदलने की मांग की थी।
संघ के पदाधिकारियों देवेंद्र सारस्वत, अतुल सारस्वत, लोकेश गोस्वामी, बलवीर सिंह, लक्ष्मी नारायण, गौरव यादव, अरविंद शर्मा, मनोज शर्मा, सुधीर सोलंकी और रविंद्र चौधरी ने इस निर्णय के लिए जिलाधिकारी और बीएसए का आभार व्यक्त किया है।
- फतेहपुर सीकरी में बेखौफ चोरों का दुस्साहस: शिक्षक की स्कूटी की डिग्गी से उड़ाए 47 हजार रुपये से भरा बैग - October 30, 2026
- आगरा के मलपुरा में बंद मकान से बदबू आने पर हड़कंप: 2-3 दिन पुराना मिला जूता कारीगर का शव - October 30, 2026
- आगरा कॉलेज के प्राचार्य का पुतला फूंकने पर बवाल: खंदारी कैंपस गेट पर NSUI कार्यकर्ताओं और पुलिस में छीना-झपटी - October 30, 2026