आगरा। ऐतिहासिक महत्व से जुड़े राणा सांगा प्रकरण में चल रही न्यायिक कार्यवाही के तहत सोमवार को हुई सुनवाई के बाद न्यायालय ने अगली बहस की तिथि 19 जनवरी तय कर दी है। यह मामला सिविल रिवीजन संख्या–119/2025 के रूप में आगरा न्यायालय में विचाराधीन है।
आगरा न्यायालय में चल रहे राणा सांगा केस (अजय प्रताप सिंह आदि बनाम अखिलेश यादव एवं रामजीलाल सुमन आदि) की सुनवाई सोमवार को एमपी/एमएलए कोर्ट/एडीजे–19 में हुई। इस दौरान न्यायालय के समक्ष मामले की मूल पत्रावली प्रस्तुत की गई।
वादी पक्ष के अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि न्यायालय ने आदेश 1 नियम 8 सीपीसी के अंतर्गत प्रकरण में बहस के लिए 19 जनवरी की तिथि नियत की है। इस तिथि को दोनों पक्षों के अधिवक्ता अपने-अपने विधिक तर्क न्यायालय के समक्ष रखेंगे।
सुनवाई के दौरान वादी पक्ष की ओर से अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह जबकि विपक्ष की ओर से अधिवक्ता रईसुद्दीन और राजेंद्र प्रसाद न्यायालय में उपस्थित रहे। प्रकरण की अगली सुनवाई को लेकर कानूनी गलियारों में खासा उत्साह है, क्योंकि यह मामला ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और कानूनी व्याख्या—दोनों ही दृष्टियों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
- धार्मिक विरासत का संगम: आगरा के बेलनगंज स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा महोत्सव का आगाज, भक्तों से जुड़ने की अपील - July 11, 2026
- Agra News: मनीष अग्रवाल फिर से निर्विरोध चुने गए श्रीकृष्ण लीला समिति के अध्यक्ष, पांच साल के लिए मिला नया कार्यकाल - July 11, 2026
- आगरा में गूंजी स्कूली दिनों की यादें: सेंट जॉन्स इंटर कॉलेज के पूर्व विद्यार्थियों ने मनाया एलुमनाई मीट, केक काटकर किया सेलिब्रेशन - July 11, 2026