आगरा। ऐतिहासिक महत्व से जुड़े राणा सांगा प्रकरण में चल रही न्यायिक कार्यवाही के तहत सोमवार को हुई सुनवाई के बाद न्यायालय ने अगली बहस की तिथि 19 जनवरी तय कर दी है। यह मामला सिविल रिवीजन संख्या–119/2025 के रूप में आगरा न्यायालय में विचाराधीन है।
आगरा न्यायालय में चल रहे राणा सांगा केस (अजय प्रताप सिंह आदि बनाम अखिलेश यादव एवं रामजीलाल सुमन आदि) की सुनवाई सोमवार को एमपी/एमएलए कोर्ट/एडीजे–19 में हुई। इस दौरान न्यायालय के समक्ष मामले की मूल पत्रावली प्रस्तुत की गई।
वादी पक्ष के अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि न्यायालय ने आदेश 1 नियम 8 सीपीसी के अंतर्गत प्रकरण में बहस के लिए 19 जनवरी की तिथि नियत की है। इस तिथि को दोनों पक्षों के अधिवक्ता अपने-अपने विधिक तर्क न्यायालय के समक्ष रखेंगे।
सुनवाई के दौरान वादी पक्ष की ओर से अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह जबकि विपक्ष की ओर से अधिवक्ता रईसुद्दीन और राजेंद्र प्रसाद न्यायालय में उपस्थित रहे। प्रकरण की अगली सुनवाई को लेकर कानूनी गलियारों में खासा उत्साह है, क्योंकि यह मामला ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और कानूनी व्याख्या—दोनों ही दृष्टियों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
- आगरा में एसआईआर के विरोध में किसानों का जोरदार हंगामा: धक्कामुक्की में जमीन पर गिरे सिटी मजिस्ट्रेट, भाकियू जिलाध्यक्ष चोटिल - October 24, 2026
- आगरा में नहर किनारे बाइक सवार से लूट का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद - October 24, 2026
- यूपीएसफिस लखनऊ में ‘टेकसंगम 2026’ का आयोजन: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- तकनीकी नवाचार से नागरिक सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मिल रही मजबूती - October 24, 2026