आगरा। कोहरे की वजह से आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लगातार दूसरे दिन सोमवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। थाना डौकी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर एक दर्जन के करीब वाहन आपस में टकरा गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार थाना डौकी क्षेत्र में आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे के आठ किलोमीटर क्षेत्र में स्थित डायवर्जन के पास अचानक घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई। इसी दौरान एक बस सहित करीब एक दर्जन वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। टक्कर के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात प्रभावित हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही डौकी पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारु कराने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे तक एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित रहा, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
पुलिस ने वाहन चालकों से कोहरे के दौरान सावधानी बरतने, धीमी गति से वाहन चलाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।
- दिल्ली में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाशवाणी भवन पर धरना दे रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम विपक्षी नेता और सांसद हिरासत में, किंग्सवे कैंप ले जाए गए सभी दिग्गज - October 6, 2026
- भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख बने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित: 31 अक्टूबर को संभालेंगे कार्यभार, चार दशकों का है शानदार सैन्य करियर - October 6, 2026
- निर्वाचन आयोग की ओर मार्च कर रहे सांसद, राहुल-प्रियंका आकाशवाणी भवन पर बैठे धरने पर, बोले- ‘हमें मिलने तक यहीं बैठना होगा’ - October 6, 2026