आगरा। गुरुवार को मलपुरा थाना क्षेत्र में टपरा रेलवे फाटक के पास एक युवक के वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। आगरा कैंट से खजुराहो जा रही ट्रेन के सामने युवक के अचानक आने पर जोरदार टक्कर हुई, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में ट्रैक पर मिला।
मृतक की पहचान सनी उर्फ उदय सिंह, निवासी अजीजपुर, नगला उदा, थाना शाहगंज के रूप में हुई है।
मोटरसाइकिल से ट्रैक के पास पहुंचा था युवक
सूत्रों के मुताबिक सनी अपनी मोटरसाइकिल से रेलवे लाइन के पास पहुंचा था। तभी उसी समय वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन वहाँ से गुजर रही थी और वह उसकी चपेट में आ गया। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को जानकारी दी
सूचना पर मलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की। शरीर बुरी तरह कटने के कारण पहचान में कठिनाई हुई, लेकिन दस्तावेज़ों और स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान की जा सकी। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
रेलवे ट्रैक पर बढ़ती घटनाओं पर चिंता
पुलिस का कहना है कि रेलवे ट्रैक के आसपास लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसे हादसों को रोकने के लिए लगातार जागरूकता और सतर्कता बेहद जरूरी है।
- आगरा-मथुरा हाइवे पर चलते-चलते निकले रोडवेज बस के पहिए, रुनकता के पास पलटी बस; कई यात्री घायल - June 24, 2026
- Agra News: पक्की सराय हादसे में मकान मालिक समेत 7 पर FIR, जर्जर छज्जा गिरने से गई थी दो लोगों की जान - June 24, 2026
- यूपी की दो बालिग युवतियों ने एक-दूसरे के साथ जीने का किया दावा, सुरक्षा के लिए पुलिस से लगाई गुहार, वायरल वीडियो - June 24, 2026