लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए तीन अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिए। हालांकि, पहले सूचीबद्ध किए गए अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल का स्थानांतरण बाद में निरस्त कर दिया गया। वह फिलहाल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार अरुण कुमार सिंह को फतेहगढ़ स्थानांतरित किया गया है। वह इससे पहले पीएसी की 32वीं वाहिनी में उप सेनानायक के पद पर तैनात थे। जितेंद्र कुमार को नई जिम्मेदारी देते हुए 32वीं वाहिनी, पीएसी लखनऊ में उप सेनानायक बनाया गया है।
तबादलों के इस आदेश को पुलिस प्रशासन में रूटीन व्यवस्था सुदृढ़ करने की प्रक्रिया के रूप में देखा जा रहा है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- ‘सपा-कांग्रेस गठबंधन ऐसी खिचड़ी है जिसका पकना दोनों के नसीब में नहीं है’: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का तीखा हमला - November 24, 2026
- रायबरेली में कपड़ों पर सफेदी लाने वाले केमिकल और रिफाइंड ऑयल से तैयार हो रहा था नकली पनीर, FSSAI और खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा - November 24, 2026
- रामनगरी से सीतानगरी तक सीधा रेल संपर्क: अयोध्या से खुली ‘सरयू कमला एक्सप्रेस’ जनकपुर धाम पहुंची, हुआ भव्य स्वागत - November 24, 2026