आगरा। पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार, 14 नवंबर 2025 को तंबाकू मुक्त युवा अभियान–3.0 की इनफोर्समेंट एक्टिविटी के तहत एक जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आगरा पुलिस के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
सेमिनार के दौरान विशेषज्ञों ने तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य हानियों, उससे बचाव और नशामुक्ति के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों को तंबाकू से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में आगरा पुलिस कमिश्नरेट की एडीसीपी प्रोटोकॉल श्रीमती पूनम शिरोही, अभियान के नोडल अधिकारी डा. पीयूष जैन, सुधीर शर्मा, काउंसलर श्रीमती पूजा और श्री दिलीप वर्मा उपस्थित रहे।
सेमिनार का उद्देश्य पुलिस बल और युवाओं को तंबाकू रहित स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।
-up18News
- UN में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की डॉ. प्रियंका सिंह ने हिंदी में उठाया पर्यावरण संरक्षण का मुद्दा - November 23, 2026
- ‘सीटों की संख्या मायने नहीं रखती, जल्द सब फाइनल होगा’: दिल्ली बैठक के बाद बोलीं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ - November 23, 2026
- अयोध्या-जनकपुर ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’ का शुभारंभ: सीएम योगी बोले— ‘पुनर्जीवित हुआ अयोध्या और मिथिला का पौराणिक संबंध’ - November 23, 2026