मुंबई (अनिल बेदाग): उभरती हुई बॉलीवुड अभिनेत्री कशिका कपूर ने सऊदी अरब में आयोजित ग्लोबल हार्मनी इनिशिएटिव 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का मान बढ़ाया। यह प्रतिष्ठित आयोजन मिनिस्ट्री ऑफ मीडिया और जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी (GEA) द्वारा रियाद सीजन के तहत आयोजित किया गया।
इस भव्य कार्यक्रम में कशिका ने न केवल सांस्कृतिक परेड का नेतृत्व किया बल्कि भारतीय प्रवासियों से मुलाकात कर उनके साथ भारतीय संगीत और नृत्य की धुनों पर झूमती भी नजर आईं। उनकी जोशीली उपस्थिति और पारंपरिक भारतीय परिधान ने सबका ध्यान खींच लिया।
कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने कशिका को “भारत और सऊदी अरब के बीच सांस्कृतिक सेतु” बताते हुए जमकर सराहा।
कशिका कपूर ने कहा, “संस्कृति वो भाषा है जो दिलों को जोड़ती है। मुझे गर्व है कि मैं इस मंच पर भारत की आवाज़ बन पाई।”
रियाद स्थित सऊदी एम्बेसी द्वारा साझा की गई उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं, और फैंस कशिका को भारत का “नया ग्लोबल चेहरा” कहकर सराह रहे हैं।
अब बॉलीवुड गलियारों में चर्चा तेज है — क्या कशिका कपूर जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की नई प्रतिनिधि बनकर उभरेंगी?
-up18News
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026