मुंबई (अनिल बेदाग): 90 के दशक की सुपरहिट रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म “रंगीला” एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी चमक बिखेरने के लिए तैयार है। आमिर खान, उर्मिला मातोंडकर और जैकी श्रॉफ की मुख्य भूमिकाओं वाली यह कल्ट क्लासिक फिल्म अब 4के एचडी क्वालिटी में दोबारा रिलीज़ की जा रही है। यह फिल्म 28 नवंबर, 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में एक बार फिर दर्शकों को उस सुनहरे दौर की याद दिलाएगी जब प्रेम, दोस्ती और सपनों की कहानी रंगों की तरह परदे पर बिखर जाती थी।
ट्रेलर लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर “रंगीला” को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दर्शक इसे “90s की नॉस्टेल्जिया राइड” कहकर अपनी पुरानी यादें ताजा कर रहे हैं।
फिल्म के निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने इस मौके पर कहा, “तीन दशक बाद भी ‘रंगीला’ उतनी ही ताज़ा लगती है जितनी उस दिन जब यह पहली बार रिलीज़ हुई थी। यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है।”
वहीं अल्ट्रा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के सीईओ सुशील कुमार अग्रवाल ने कहा, “हमारा मकसद ऐसी फिल्मों को फिर से जीवंत करना है जिन्होंने पीढ़ियों को आकार दिया। ‘रंगीला’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक फीलिंग है — जो हर दर्शक के दिल में बसती है।”
28 नवंबर को रिलीज़ होने जा रही यह फिल्म सिर्फ़ पुराने दर्शकों के लिए नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को भी 90 के दशक के रंगीन सपनों, सुरीले गीतों और सादगी भरे सिनेमाई जादू से रूबरू कराएगी।
संगीत: ए. आर. रहमान | निर्देशक: राम गोपाल वर्मा | कलाकार: आमिर खान, उर्मिला मातोंडकर, जैकी श्रॉफ
-up18News
- 200 साल पुराने श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का भक्तिमय आगाज: सत्यनारायण कथा और महा रुद्राभिषेक से गूंजा मोती कटरा - August 2, 2026
- 108 रुद्राभिषेक के संकल्प के साथ श्री खाटू श्याम मंदिर में सावन महोत्सव की धूम, बाबा श्याम और महादेव के दिव्य श्रृंगार ने भक्तों को किया मंत्रमुग्ध - August 2, 2026
- पर्यावरण संरक्षण की मुहिम: लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो ने हेरिटेज गार्डन में रोपे फलदार और छायादार पौधे, माली को भेंट की राशन सामग्री - August 2, 2026