नई दिल्ली: नई दिल्ली के सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में अमला कृष्ण दास का “बरी वरी: कीर्तन कॉन्सर्ट” में 9 नवंबर को दोपहर 12 बजे आयोजित किया गया। यहां भक्तों के साथ-साथ दिल्ली की आम जनता में भी कीर्तन कॉन्सर्ट का क्रेज देखने को मिला।
यहां कृष्ण भक्ति और भक्त की प्रशंसा दोनों के लिए हजारों दर्शक जुटे और हरे कृष्ण महामंत्र के शुद्ध उच्चारण का प्रयास कर अपने लिए शांति एवं कल्याण का मंत्र लेकर गए। कीर्तन कॉन्सर्ट की भारी मांग के कारण सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में दोबारा प्रस्तुति आयोजित की गई। इससे पूर्व अमला कृष्ण दास के पिछले कॉन्सर्ट को ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी, इसके बाद, इस प्रशंसित भक्ति कलाकार का जादू दर्शकों के सिर चढ़ कर बोला और दोबारा कॉन्सर्ट आयोजित करने की भारी मांग की गई।
अमला कृष्ण दास केवल एक भक्त नहीं बल्कि आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र एवं जेएनयू के प्रोफ़ेसर भी हैं। इस परिवर्तनकारी कॉन्सर्ट ‘बरी वरी’ में प्राचीन संगीत और आधुनिक बीट्स का अद्भुत संयोजन देखने को मिला। कुछ घंटों की इस मनमोहक संगीत यात्रा में हरे कृष्ण महामंत्र के कीर्तन में दिव्य संगीत का अनुभव जो समकालीन ध्वनियों के साथ भक्तों के दिल की गहराई तक उतर गया। मात्र कुछ घंटों के इस सामूहिक कीर्तन से गहरी भक्ति की भावना ने उपस्थित लोगों को तनाव मुक्त होने और आंतरिक शांति से जुड़ने का एक अनूठा अवसर प्रदान किया।
समकालीन संगीत संयोजनों के साथ हरे कृष्ण महामंत्र की भाव-विभोर कर देने वाली नॉनस्टॉप अद्भुत प्रस्तुतियां चिंता को दूर करने और आनंद जगाने वाली रहीं। अमला कृष्ण दास का पिछला कीर्तन कॉन्सर्ट ऑनलाइन 1 करोड़ से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। नई दिल्ली के मेगा सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में आयोजित इस पूरे कीर्तन कॉन्सर्ट की पूरे भारत में चर्चा है।
-up18News
- गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ताबड़तोड़ किए चाकू से वार; दोनों गिरफ्तार - October 28, 2026
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026