मुंबई (अनिल बेदाग): आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त अर्धवार्षिक अवधि के नतीजों की घोषणा करते हुए 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने इस अवधि में ₹504 करोड़ का कर-पूर्व लाभ अर्जित किया है, जो पिछले वर्ष के ₹428 करोड़ की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है।
कंपनी की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियाँ (AUM) 21 प्रतिशत की वृद्धि के साथ ₹27,554 करोड़ पर पहुँच गई हैं, जबकि कर-बाद लाभ (PAT) 17 प्रतिशत बढ़कर ₹266 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष ₹228 करोड़ था। आधार हाउसिंग की शुद्ध संपत्ति (Net Worth) ₹6,894 करोड़ तक बढ़ गई है, जिसमें हालिया आईपीओ से प्राप्त ₹1,000 करोड़ की पूंजी भी शामिल है।
कंपनी ने बताया कि सकल एनपीए (Gross NPA) 1.42 प्रतिशत और शुद्ध एनपीए (Net NPA) 1 प्रतिशत रहा, जो स्थिर वित्तीय अनुशासन को दर्शाता है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऋषि आनंद ने कहा कि किफायती गृहवित्त क्षेत्र में बढ़ती मांग, हाल में हुई जीएसटी दरों में कमी और सरकारी योजनाएँ—जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY-Urban 2) और अंगीकार 2025—इस क्षेत्र को गति प्रदान कर रही हैं।
उन्होंने कहा, “आधार हाउसिंग फाइनेंस ने मजबूत बुनियाद पर सतत विकास की दिशा में कदम बढ़ाया है। किफायती आवास क्षेत्र में स्थिर मांग और नीति सुधारों से भविष्य में कंपनी का प्रदर्शन और बेहतर होगा।”
मुख्य बिंदु:
कर-पूर्व लाभ: ₹504 करोड़ (18% वृद्धि)
कर-बाद लाभ: ₹266 करोड़ (17% वृद्धि)
एयूएम: ₹27,554 करोड़ (21% वृद्धि)
शुद्ध संपत्ति: ₹6,894 करोड़ (आईपीओ के ₹1,000 करोड़ शामिल)
सकल एनपीए: 1.42%, शुद्ध एनपीए: 1%
-up18 News
डिस्क्लेमर- कम्पनी द्वारा जारी प्रेस नोट
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई जिलों के बदले अधिकारी - May 29, 2026