मुंबई (अनिल बेदाग): गुजरात के उभरते अभिनेता कन्हैया यादव अब अपने अभिनय का जलवा वेब सीरीज़ ‘कपाट’ में दिखाने जा रहे हैं। रीगल फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस वेब सीरीज़ में कन्हैया अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनका कहना है कि यह प्रोजेक्ट उनके करियर का अहम मोड़ साबित होगा और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका मिला है।
कन्हैया यादव ने बताया कि मुंबई में कई बार ऑडिशन देने के बावजूद शुरुआती दिनों में सफलता हाथ नहीं लगी। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी — अभिनय की बारीकियों को सीखने के लिए एक्टिंग क्लास ज्वाइन की और लगातार मेहनत जारी रखी। कन्हैया कहते हैं, “अगर आपके अंदर टैलेंट है, तो कोई भी आपको आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता।”
अब वेब सीरीज़ ‘कपाट’ में उन्हें एक महत्वपूर्ण किरदार मिला है, जिसे लेकर वे बेहद उत्साहित हैं। उनका मानना है कि इस प्रोजेक्ट से उन्हें इंडस्ट्री में नई पहचान मिलेगी।
इस सीरीज़ का निर्देशन और निर्माण विनोद कुमार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ‘कपाट’ की शूटिंग दिल्ली और मुंबई में की जाएगी। विनोद कुमार पहले भी बॉलीवुड के कई नामी कलाकारों के साथ दर्जनों म्यूजिक वीडियो बना चुके हैं और सिंगर अल्तमश फरीदी व शाहीद माल्या जैसे लोकप्रिय गायकों के साथ काम कर चुके हैं।
कन्हैया यादव का कहना है कि ‘कपाट’ उनके लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि परिवार की उम्मीदों और सपनों को पूरा करने की दिशा में पहला कदम है। वे मानते हैं कि यह वेब सीरीज़ उनके अभिनय सफर की नई शुरुआत साबित होगी।
- दिल्ली में बारिश के चलते टला ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम: अब शनिवार को होगा आयोजन, राहुल गांधी ने दी जानकारी - October 30, 2026
- आगरा में जाम से मिलेगी मुक्ति: प्रशासन और व्यापारियों के बीच 6 पार्किंग स्थलों पर बनी सहमति, सीडीओ ने दिए निर्देश - October 30, 2026
- कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट की जांच आगरा पहुंची: STF की रडार पर कारोबारी देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू, बिना बिलिंग खेल का शक - October 30, 2026