नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म एनिमल के को-प्रोड्यूसर सिने1 स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दायर मुकदमे के जवाब में टी-सीरीज़ और नेटफ्लिक्स इंडिया को तलब किया है.
यह मुकदमा किसी भी स्ट्रीमिंग या सैटेलाइट प्लेटफॉर्म पर फिल्म की रिलीज को तब तक रोकने की मांग करता है जब तक कि उनके दावों का कोई हल नहीं निकाला जाता.
सिने1 ने टी-सीरीज़ पर कॉन्ट्रेक्ट से जुड़ी कुछ बातों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं टी-सीरीज़ पर इंटरनेट राइट्स के लिए नेटफ्लिक्स इंडिया और सैटेलाइट राइट्स के लिए सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के साथ किए गए एग्रीमेंट्स की डीटेल्स शेयर करने में विफल रहने का आरोप लगाया है.
सीनियर एडवोकेट अमित सिब्बल ने टी-सीरीज को रिप्रेजेंट करते हुए इन सभी दावों को खंडन किया. उनका कहना है कि अगस्त 2002 के एग्रीमेंट्स में सिने1 ने 2.6 करोड़ रुपये के लिए सभी डेरीवेटिव राइट्स को त्याग दिया था.
एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार जस्टिस संजीव नरूला की अदालत ने मुकदमा स्वीकार कर लिया है और दोनों प्रतिवादियों को समन जारी किया है. दोनों को कोर्ट ने लिखित बयान और हलफनामा जमा कराने के आदेश दिए हैं. 15 तारीख तक सभी तरह के सबूत को जमा करने को भी कहा गया है. जिसके बाद आगे की तारीख में मुद्दा तय किया जाएगा.
– एजेंसी
- Agra News: परमा एकादशी पर श्री खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, श्याम नाम के जयघोष से गूंज उठी ताजनगरी - June 11, 2026
- Agra News: परमा एकादशी पर श्री खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, श्याम नाम के जयघोष से गूंज उठी ताजनगरी - June 11, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा विवाद: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- ‘चंपत’ का मतलब है लेकर भागना - June 11, 2026