मुंबई (अनिल बेदाग): डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन कंपनी पाइन लैब्स लिमिटेड अपना बहुप्रतीक्षित इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 7 नवंबर 2025 से निवेशकों के लिए खोलने जा रही है। यह इश्यू 11 नवंबर 2025 को बंद होगा, जबकि एंकर इन्वेस्टर्स के लिए बोली लगाने की तारीख 6 नवंबर 2025 तय की गई है।
कंपनी ने इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड ₹210 से ₹221 प्रति शेयर रखा है। पात्र कर्मचारियों को प्रति शेयर ₹21 का डिस्काउंट मिलेगा। निवेशक कम से कम 67 इक्विटी शेयरों और उसके गुणकों में बोली लगा सकेंगे।
इस ऑफर में कंपनी की ओर से ₹20,800 मिलियन तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे, साथ ही मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 82,348,779 इक्विटी शेयरों की बिक्री (OFS) भी शामिल है।
आईपीओ से जुटाई गई राशि का उपयोग कंपनी अपने कर्जों की अदायगी, विदेशी बाजारों (सिंगापुर, मलेशिया और यूएई) में विस्तार योजनाओं, आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट और सामान्य कॉर्पोरेट कार्यों के लिए करेगी।
डिजिटल पेमेंट सेक्टर में मजबूत पकड़ और वैश्विक विस्तार की रणनीति के चलते, पाइन लैब्स का यह आईपीओ निवेशकों के लिए एक आकर्षक अवसर माना जा रहा है।
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027: स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन तय; 10 सीटों पर बनी सहमति, ‘हाथ’ के सिंबल पर उतरेंगे प्रत्याशी - October 28, 2026
- गोरखपुर सीट पर सपा प्रत्याशी की हार पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वोट से नहीं, खोट से चुनाव जीत रही है BJP - October 28, 2026
- ग्रेटर नोएडा के PNB बैंक में करोड़ों के फर्जीवाड़े का आरोप; FD तोड़कर उड़ाए 94 लाख और जेवर एयरपोर्ट मुआवजे के 1.29 करोड़, 5 कर्मचारी निलंबित - October 28, 2026