आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज (SNMC), आगरा ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक और शोध क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए आगरा का गौरव बढ़ाया है। कॉलेज की सात पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) थीसिस को डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ रिसर्च (DHR) – इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) का प्रतिष्ठित रिसर्च ग्रांट प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि संस्थान की शोध क्षमता और शैक्षणिक उत्कृष्टता का महत्वपूर्ण प्रमाण है।
प्रत्येक स्कॉलर को मिलेगा ₹1 लाख का अनुदान
इस चयन के तहत प्रत्येक सफल शोधार्थी को अपनी थीसिस हेतु ₹1 लाख का अनुदान प्राप्त होगा। यह आर्थिक सहायता उनके शोध कार्य को गति देने और उच्च गुणवत्ता वाले शोध प्रकाशन तैयार करने में सहायक सिद्ध होगी।
नेत्र विज्ञान विभाग ने बनाया नया कीर्तिमान
इस उपलब्धि में नेत्र विज्ञान विभाग ने विशेष पहचान बनाई है, जहां की चार छात्राओं ने यह सम्मान प्राप्त कर इतिहास रचा। इन छात्राओं का मार्गदर्शन डॉ. स्निग्धा सेन और डॉ. तिरुपति द्वारा किया गया।
सफल स्कॉलर्स और मार्गदर्शक फैकल्टी
नेत्र विज्ञान विभाग
डॉ. प्रिया व डॉ. पारुल — मार्गदर्शक: डॉ. स्निग्धा सेन
डॉ. निवेदिता व डॉ. अर्चना — मार्गदर्शक: डॉ. तिरुपति
कम्युनिटी मेडिसिन विभाग
डॉ. अमूल्य — मार्गदर्शक: डॉ. रेनू अग्रवाल
एनेस्थीसिया विभाग
डॉ. निकेता मोंडल — मार्गदर्शक: डॉ. अतिहर्ष मोहन
स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग
डॉ. सौम्या चौहान — मार्गदर्शक: डॉ. उर्वशी
प्राचार्य की बधाई
कॉलेज के प्राचार्य एवं डीन डॉ. प्रशांत गुप्ता ने सभी सफल स्कॉलर्स और मार्गदर्शक फैकल्टी को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि एसएनएमसी की शोध संस्कृति को और सशक्त बनाएगी तथा भविष्य में और अधिक उच्चस्तरीय शोध कार्यों के लिए प्रेरित करेगी।
एसएन मेडिकल कॉलेज ने एक बार फिर राष्ट्रीय शोध परिदृश्य में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए आगरा का मान बढ़ाया है।
रिपोर्टर- पुष्पेंद्र गोस्वामी
- आगरा में एसआईआर के विरोध में किसानों का जोरदार हंगामा: धक्कामुक्की में जमीन पर गिरे सिटी मजिस्ट्रेट, भाकियू जिलाध्यक्ष चोटिल - October 24, 2026
- आगरा में नहर किनारे बाइक सवार से लूट का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद - October 24, 2026
- यूपीएसफिस लखनऊ में ‘टेकसंगम 2026’ का आयोजन: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- तकनीकी नवाचार से नागरिक सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मिल रही मजबूती - October 24, 2026