आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा के माइक्रोबायोलॉजी विभाग स्थित सेंटिनल सर्विलांस साइट पर मंगलवार को एनओएचपी पीसीजेड के तहत चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए एकदिवसीय Sensitization Training कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एमईयू हॉल, एकेडमिक ब्लॉक में किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य एवं डीन डॉ. प्रशांत गुप्ता ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उनके साथ उप-प्राचार्य डॉ. टी.पी. सिंह, विभागाध्यक्ष माइक्रोबायोलॉजी डॉ. अंकुर गोयल, प्रभारी अधिकारी जूनोटिक लैब डॉ. विकास कुमार, विभागाध्यक्ष फॉरेंसिक डॉ. रिचा गुप्ता, विभागाध्यक्ष कम्युनिटी मेडिसिन डॉ. रेनू अग्रवाल, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आरती अग्रवाल और डॉ. प्रज्ञा शाक्य भी मौजूद रहे।
जानवरों से फैलने वाली बीमारियों पर फोकस
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जानवरों से फैलने वाली बीमारियों की जांच और रोकथाम पर चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को संवेदनशील बनाना था। स्वागत उद्बोधन विभागाध्यक्ष माइक्रोबायोलॉजी डॉ. अंकुर गोयल ने दिया।
सेंटिनल सर्विलांस साइट के प्रभारी अधिकारी डॉ. विकास कुमार ने साइट की भूमिका और महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा डॉ. रेनू अग्रवाल, डॉ. आरती अग्रवाल, डॉ. प्रज्ञा शाक्य, डॉ. अजीत चाहर, डॉ. मनीष बंसल और डॉ. उर्वशी वर्मा ने भी महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान दिए।
बड़ी संख्या में चिकित्सक हुए शामिल
प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. उपेन्द्र कुमार (डिप्टी सीएमओ, आगरा), डॉ. ज्योति, डॉ. राखी, डॉ. अनकुल, डॉ. एस.एन. प्रजापति, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. अशिष मित्तल, डॉ. सुदीप, डॉ. नीलम सिंह समेत कई चिकित्सकों और नर्सिंग अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी की।
कार्यक्रम की सफलता में डॉ. आशिष, डॉ. हिमान्शी, डॉ. श्रुति, अंकुर सिंह और ऋषभ कुमार ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
रिपोर्टर- पुष्पेंद्र गोस्वामी
- सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट; 16 फरवरी से शुरू होंगी दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं - November 6, 2026
- उत्तराखंड राज्योत्सव में गरजे अमित शाह; कहा— “राहुल गांधी ‘वोट बचाओ’ नहीं, बल्कि ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा निकाल रहे हैं” - November 6, 2026
- सीतापुर में धनतेरस पर दर्दनाक सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 महिलाओं की मौत, 11 घायल - November 6, 2026