आगरा। नवरात्रों की पावन बेला पर द ड्रीम टीम सामाजिक संस्था द्वारा तीसरी निशुल्क डांडिया नाइट का भव्य आयोजन द जेल हाउस, कारगिल पर किया गया। दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी एसआईबी आकांक्षा शुक्ला ने किया।
कार्यक्रम का संचालन संस्था की अध्यक्ष कनिष्का केशवानी ने किया। उन्होंने बताया कि यह आयोजन लगातार तीन वर्षों से हो रहा है और संस्था की महिलाओं को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है।
रात्रि में महिलाओं ने डांडिया की थाप पर झूमकर नृत्य किया और पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में रोचक खेल भी कराए गए, जिनमें विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
आरजे सचिन ने अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति से माहौल को और जीवंत कर दिया। आयोजन की सफलता में जय झूलेलाल सेवा संगठन परिवार के अध्यक्ष दीपक आतवानी, मंत्री सुनील केशवानी, लक्की सावलानी, मीडिया प्रभारी तरुण कुमार जुम्मानी, व कमल जुम्मानी,पंकज जिंदल का सराहनीय योगदान रहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि आकांक्षा शुक्ला, कोमिला सुनीधर, राखी कौशिक, महामंत्री जानवी पहलजानी, कोषाध्यक्ष सहज बदलानी, बबीता जिंदल गार्गी, काव्या, कंचन, शिखा, आरती आतवानी, अनु आतवानी, सोनी सावलानी, मुस्कान सावलानी, पलक, लवली, नीलम, नैना, मोना, आयुषी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
डांडिया नाइट का यह उत्सव सांस्कृतिक समृद्धि, महिला सहभागिता और सामूहिक उत्साह का अनुपम उदाहरण बना।
रिपोर्टर- up18News
- Agra News: बच्चों को बांटी गईं ‘एक्सपायरी दवाएं’, प्रशासन सख्त; ड्रग विभाग ने लिए सैंपल, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश - June 17, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज का कमाल: दुर्लभ ‘गिलियन-बैरे सिंड्रोम’ से जूझ रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन - June 17, 2026
- आगरा में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: अंगूठी गांव में तीन साल बाद तालाब हुआ अतिक्रमण मुक्त; मंदिर-मस्जिद समेत अवैध निर्माण ध्वस्त - June 17, 2026