आगरा। धन गुरु नानक की कृपा एवं संगत के सहयोग से सेवा कार्यों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गुरुद्वारा शाहगंज, आगरा की ओर से रामलाल वृद्ध आश्रम में 50 गद्दे कवर सहित भेंट किए गए। इसके साथ ही गौ सेवा के लिए भी सामग्री प्रदान की गई।
गुरुसेवक श्याम भोजवानी ने बताया कि इस सेवा कार्य में संगत का विशेष योगदान रहा। सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए गुरुद्वारा प्रधान बॉबी आनंद ने कहा कि “गुरु महाराज की रहमत से ही यह सेवाएं संभव हो पाती हैं। आगे भी इसी प्रकार सभी के सहयोग से सेवा कार्य निरंतर चलते रहेंगे।”
रामलाल आश्रम के मुख्य सेवादर शिव प्रसाद शर्मा ने सेवा कार्य में शामिल सभी अतिथियों का पटका पहनाकर सम्मान किया।
सेवा में सहयोगी रहे – बॉबी आनंद, कमल मतलानी, मोहन गनवानी, पलक मतलानी, कुणाल नैनानी, सचिन आदि।
रिपोर्टर- पुष्पेंद्र गोस्वामी
- ओवैसी साहब! अल्लाह के वास्ते आप हमें हमारे हाल पर छोड़ दीजिए….’ लखनऊ में रैली से पहले AIMIM प्रमुख के विरोध में पोस्टर वार - November 26, 2026
- UPPSC APO 2025 रिजल्ट पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- ’22वीं परीक्षा हुई रद्द, नौकरी भाजपा के एजेंडे में ही नहीं’ - November 26, 2026
- सपा के साथ सीट शेयरिंग पर कांग्रेस नेताओं की जुबानी जंग के बाद हाईकमान सख्त, बयानबाजी पर लगाई रोक - November 26, 2026