
मुख्यमंत्री ने अवादा ग्रुप द्वारा विकसित 11 सौर ऊर्जा परियोजनाओं का उद्घाटन किया
मुंबई (अनिल बेदाग): महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यवतमाल जिले में अवादा ग्रुप द्वारा विकसित 11 सौर ऊर्जा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि 2026 तक जिले के हर किसान को दिन में 12 घंटे मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों को निर्बाध बिजली देने के लक्ष्य से ‘मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना’ शुरू की है। यवतमाल में इस योजना के अंतर्गत अब तक 35 मेगावॉट क्षमता की परियोजनाएँ पूरी हो चुकी हैं, जिनसे लगभग 14,000 किसानों को दिन में बिजली मिलने लगी है। आने वाले समय में यह सुविधा जिले के सभी किसानों तक पहुँचाई जाएगी।
अवादा ग्रुप के अध्यक्ष विनीत मित्तल ने कहा, “महाराष्ट्र सरकार के साथ इस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना 2.0 यह साबित करती है कि स्वच्छ ऊर्जा न केवल किसानों की जरूरत पूरी कर सकती है, बल्कि ग्रामीण विकास और भारत के हरित ऊर्जा अभियान को भी गति दे सकती है।” इन नई परियोजनाओं से 167 गाँवों के करीब 14,893 किसानों को लाभ होगा।
-up18News
- डॉक्टर अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 साल: मुफ्त शिविर में उपहार और इलाज पाकर बच्चे खिलखिलाए, गोष्ठी में अभिभावकों को जरूरी सीख - April 25, 2026
- डॉ. अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 वर्ष पूर्ण, 25 अप्रैल को निशुल्क बाल रोग शिविर, यहां कराओ पंजीकरण - April 23, 2026
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026