बदायूं: शादी के 32 साल बाद नौ बच्चों की मां ने सबको चौंकाते हुए प्रेमी संग घर छोड़ दिया। तीन बच्चों की शादी हो चुकी है, लेकिन अधेड़ उम्र की महिला को अचानक इश्क़ परवान चढ़ा और वो प्रेमी संग फरार हो गई।
पति मजदूरी करता रहा, पत्नी मोहब्बत में डूब गई
उसैहत थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला का दिल कासगंज के पप्पू पर आ गया। पति खून-पसीना बहाकर परिवार पालता रहा, और पत्नी ने प्रेमी संग जीने-मरने की कसमें खा लीं।
कोर्ट में बोली– “पति नहीं, प्रेमी संग रहना है”
पति की शिकायत पर पुलिस ने महिला को खोजकर कोर्ट में पेश किया। लेकिन वहां महिला ने दो टूक कह दिया– “मैं पति नहीं, प्रेमी के साथ ही रहूंगी।” इसके बाद पुलिस ने उसे प्रेमी के हवाले कर दिया।
जमीन-जायदाद और जेवर भी ले गई
पति का आरोप है कि मेहनत-मजदूरी कर उसने चार बीघा जमीन खरीदी थी, जो पत्नी के नाम पर थी। अब जमीन के साथ-साथ बेटे की बहू के जेवर और 10 साल की बेटी भी साथ ले गई।
बच्चे हुए शर्मसार, गांव में चर्चा गर्म
महिला के एक बेटे और दो बेटियों की शादी हो चुकी है। पोते-पोतियों की दादी और नानी बनने के बाद भी मोहब्बत का ऐसा भूत सवार हुआ कि पूरे परिवार की इज्जत दांव पर लग गई। गांव-गांव में इस किस्से की चर्चा है और लोग दंग रह गए हैं।
- दयालुता ही सच्ची सेवा… डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रामनारायण वर्मा ने घोषित की लायंस डिस्ट्रिक्ट 321-सी2 की नई रूपरेखा - July 25, 2026
- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: NEET-UG विवाद के बीच बड़ा फैसला, कहा- ‘युवाओं के भविष्य को लेकर चिंतित हूं’ - July 25, 2026
- आगरा में झकझोर देने वाली घटना: 12वीं के छात्र ने पिता की लाइसेंसी राइफल से खुद को मारी गोली, मौत से क्षेत्र में शोक की लहर - July 24, 2026