लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शनिवार को उत्तर प्रदेश प्रीमियर टी20 लीग का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया। रोमांच से भरपूर इस निर्णायक जंग में काशी रुद्रास और मेरठ मावेरिक्स आमने-सामने हैं।
फाइनल मैच के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं बीसीसीआई के वरिष्ठ पदाधिकारी और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला भी कार्यक्रम में शरीक हुए।
गौरतलब है कि, इससे पहले दोनों टीमें क्वालीफायर-1 में भिड़ी थीं, जहां काशी रुद्रास ने मेरठ मावेरिक्स को महज पांच रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। उस मुकाबले में काशी रुद्रास ने 167 रन का सफलतापूर्वक बचाव किया था।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- प्रयागराज में शिक्षा की अलख: 4 साल बाद स्कूल लौटीं 11 वर्षीय नाजिया, ‘एजुकेट गर्ल्स’ की पहल से पीएम श्री स्कूल में हुआ दाखिला - October 21, 2026
- आगरा में 36 मनमोहक झांकियों संग निकली भव्य दशहरा शोभायात्रा: जटपुरा के प्राचीन मंदिर से कान्हा पटेली तक गूंजे “जय श्रीराम” के जयकारे - October 21, 2026
- शिक्षा और साहित्य में उत्कृष्ट योगदान: हिसार की डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को शिक्षा सागर फाउंडेशन भारत ने किया सम्मानित - October 21, 2026