अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग महिला छत पड़ चढ़ गई और वहां से कूदने के धमकी देने लगी, जिसके बाद मौके पर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान किसी ने भी उसे समझाने की कोशिश नहीं की।
https://x.com/INCUttarPradesh/status/1963120178008555619
वहीं महिला के ससुरालवाले छत के नीचे खड़े होकर गाली देते दिखे, उसके बाद महिला ने छत से छलांग लगा दी। छत से गिरने के बाद पति ने महिला को बुरी तरह पीटते हुए कहा कि मरने दो इसे यहां। अब घटना का वीडियो कांग्रेस ने शेयर कर भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला है। कांग्रेस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
यूपी कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, अलीगढ़ की यह घटना हमारे समाज और व्यवस्था दोनों के लिए शर्मनाक कलंक है। सोचिए, दहेज की हवस ने एक महिला को इतना मजबूर कर दिया कि उसने छत से कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की और नीचे मौजूद लोग इंसानियत दिखाने की बजाय उसे कूदने के लिए उकसाते रहे।
सच निकली की भाजपा किसी की सगी नहीं
आगे कांग्रेस ने कहा कि नीचता और हैवानियत की हद तब हो गई जब उसे अस्पताल ले जाने की बजाय मारपीट की गई। भाजपा सरकार दहेज प्रथा और महिला उत्पीड़न के मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ” का नारा देने वालों ने दरअसल बेटियों को दहेज की आग और अपराधियों की दरिंदगी के हवाले कर दिया है।
साभार सहित
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026