आगरा। श्री अरविंदो सोसायटी आगरा शाखा द्वारा महर्षि श्री अरविंद जी के 153 वें जन्म जयंती के उपलक्ष्य में रविवार शाम ग्रांड होटल में गर्भ संस्कार विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई।
संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए डॉ. सुनीता गर्ग ने कहा कि दिव्य और विकसित सृष्टि के लिए गर्भ संस्कार बेहद आवश्यक है क्योंकि बदलते युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता ने मनुष्य की मानसिकता को चुनौती दी है। महर्षि अरविंदो ने 70 साल पहले ही बता दिया था कि गर्भ संस्कार के माध्यम से मनुष्य अपने सुपर माइंड को ओपन कर दिव्य जीवन पा सकता है।
उन्होंने बताया कि श्री अरविंदो की शिक्षा और आदर्श के अनुरूप ही आगरा में खतैना रोड पर गर्भाधान संस्कार एवं मेटरनिटी होम तथा ग्वालियर रोड पर समग्र स्वास्थ्य केंद्र स्प्रिचुअल रिट्रीट तैयार किया गया है।
समारोह में डॉ. अनुराधा जैसवाल (हैदराबाद) मुख्य अतिथि रहीं। अरुण डंग मुख्य वक्ता रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ विशिष्ट अतिथि रहे। आलोक कुलश्रेष्ठ ने स्वागत उद्बोधन और योगिता शर्मा ने संस्था परिचय दिया। डॉ. नीलम भटनागर, डॉ. शैलबाला अग्रवाल और उमेश जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह में श्री अरविंद जी को समर्पित विशिष्ट सांस्कृतिक आयोजन के साथ अरविंद जी द्वारा आवाहन नवीन भारत को तथा उनकी कविताओं को चलचित्र के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। मोहित कुमार, डॉ. आंश्वना सक्सेना और पूजा तोमर ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से चार चांद लगा दिए। विजय सिंह और डॉ. प्रवीण गर्ग को सम्मानित किया गया।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026