Agra, Uttar pradesh, India. नृत्य, संगीत, कला, साहित्य, रंगमंच एवं संस्कृति के संवर्धन को समर्पित संस्था नटरांजलि थियेटर आर्ट्स द्वारा छठवां अन्तर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव 21 से 25 फरवरी तक रतन-हीरा रिसोर्ट एंड गार्डन में आयोजित किया जा रहा है। इसके सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ महंत निर्मल गिरी की अगुवाई में यमुना नदी के पार्श्व में 501 दीपों से यमुना आरती व शखंनाद करके किया गया। यमुना आरती सम्पन्न होने पर अतिथि देवो भव: की परंपरा पर आगरा पधारे कलाकारों एवं सभी अतिथियों का श्री महालक्ष्मी माता के प्रांगण में माला व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
अतिथिगण
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों में शामिल हुए मेयर नवीन जैन, डॉ. रेनुका डंग, हेमंत भोजवानी, नितेश शर्मा, डॉ.आनंद टाइटलर, रजनीश त्यागी, बॉलीवुड अभिनेत्री शिवांकिता दीक्षित, समन्वयक बंटी ग्रोवर, एस.के.बग्गा। विशिष्ट अतिथियों में उपस्थित रहे सुभाष ढल, हरिशंकर शर्मा, पंकज खंडेलवाल, वीना कौशिक, ऋषभ कौशिक, वीरेंद्र वार्ष्णेय, विजय श्रीवास्तव, विजय जैन, प्रधान सोमेश गिरि, पंकज गिरि, शिव प्रसाद शर्मा, निरंजन गोस्वामी, अभिषेक गिरि, सुनील गिरि, शिवम गिरि, अरविंद शर्मा, रितु गोयल, लालाराम तैनगुरिया, अमित कौरा, सोमा सिंह, ममता पचौरी, अंजलि स्वरूप, डा. निशीथ स्वरूप, राजकुमारी पाराशर, अंजू शर्मा, निकिता आदि।

ये कलाकार आए
महोत्सव संयोजक अलका सिंह ने बताया कि इस अवसर कलाकारों में कोलकाता से अर्पिता बिस्वास, आनिर्वन सरकार, दीपायन दास, शहेली दास, विनीता सरकार, अविनाश विस्वास, अनिमा विश्वास, तारक दास, आसिमा, अर्नव दास, त्रिशांत, अनीता, अजंता दास आदि कलाकार भी आरती में शामिल रहे ।
21 फरवरी के कार्यक्रमः प्रथम सत्र सुबह 11 बजे से
सांस्कृतिक कार्यक्रम
1- वानी पाठक (ग्वालियर) द्वारा गणेश वंदना,
2- प्रतिष्ठा अग्रवाल–शास्त्रीय नृत्य (कत्थक),
3-रायना दुबे– शास्त्रीय नृत्य
4- नित्या पाठक (ग्वालियर)– अद्धशास्त्रीय नृत्य
5- रिद्धि बंसल– शास्त्रीय नृत्य
अतिथियों का उद्बोधन

6- सान्वी खुराना– शास्त्रीय नृत्य
7- जया अग्रवाल– नृत्य
8- सान्वी गोयल– अद्धशास्त्रीय नृत्य
9- प्राची सिंह– नृत्य
10–श्वेता गोयल (ग्वालियर)–शास्त्रीय नृत्य (comp.)
11- वानी पाठक– शास्त्रीय नृत्य (कत्थक) (comp.)
अतिथियों का उद्बोधन
अन्तर्राष्ट्रीय कलाकारों की ऑनलाइन प्रस्तुति
द्वितीय सत्रः दोपहर 3 बजे से
दूसरे सत्र का प्रारम्भ दीप प्रज्वलन व नटराज पूजन (अतिथियों द्वारा)
1- अर्पिता विश्वास (कलकत्ता) द्वारा सरस्वती वंदना
कविता मोहंते व ऋशिते (Hrishity) मोहंते (उड़ीसा) द्वारा #मिशन शक्ति पर शानदार युगल ओडिसी नृत्य- नारी तू नारायणी
2- अतिथि सम्मान

3- सुजाता चटर्जी द्वारा बंगाल का लोक नृत्य (अद्भुत पेशकश)
4- कलकत्ता के कलाकारों द्वारा अनूठा शास्त्रीय नृत्य
5- असोम का बिहू नृत्य
6- बॉलीवुड कलाकार राजा राना (अलीगढ़) द्वारा मिमिक्री (फिल्म एक्टर्स की) व कॉमेडी
7- नव शक्ति सम्मान
(समाज से जुड़ीं 9 महिला शक्तियों का सम्मान)
अतिथियों द्वारा उद्बोधन
तृतीय सत्रः शाम 6 बजे से
म्यूजिकल नाइट स्पेशल
वाराणसी के कलाकारों द्वारा अद्भुत सांस्कृतिक व शास्त्रीय कार्यक्रम

- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026
- Spela i Din Egen Rytm och Ta Hem Vinster med Tillit på Smash Casino för Sverige - September 29, 2026
- Jackpot Casino – Registrierungsanleitung für neue Spieler in Deutschland - September 29, 2026