प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अचानक राष्ट्रपति भवन पहुंचे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन ने एक्स पर फोटो शेयर कर बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। बैठक का विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं हो सका, लेकिन अब स्थिति साफ हो गई है।
पीएम मोदी और राष्ट्रपति की मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की तैयारी चल रही है। चुनाव आयोग ने 1 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।
9 सितंबर को होगा उपराष्ट्रपति का चुनाव
बता दें कि 9 सितंबर को नए उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव होंगे। EC की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार चुनाव के लिए 7 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके बाद 21 अगस्त तक प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर सकते है। नामांकन पत्रों की जांच 22 अगस्त को की जाएगी।
इन मुद्दों पर हुई चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बीच मुलाकात बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण अभ्यास पर चर्चा की विपक्ष की मांग को लेकर संसद में गतिरोध की पृष्ठभूमि में हो रही है।
साभार सहित
- राम मंदिर चढ़ावा मामला: देवकीनंदन ठाकुर की तीखी प्रतिक्रिया, बोले- ‘मंदिर का धन खाने वाले 60 हजार साल तक बनेंगे मल के कीड़े’ - June 16, 2026
- प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर; एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या से फैली सनसनी, खून से लथपथ मिले शव - June 16, 2026
- दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार तक बदलेगा मौसम, IMD ने जारी की तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी - June 16, 2026