नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। अचानक अमित शाह के राष्ट्रपति से मिलने से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। दरअसल अमित शाह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी। यह मुलाकात राष्ट्रपति भवन में हुई। संसद में विपक्ष के हंगामे के बीच यह मीटिंग हुई।
विपक्ष बिहार में चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा है। वे इसी मुद्दे पर संसद में बहस चाहते हैं, लेकिन सरकार तैयार नहीं है। इसलिए संसद ठीक से नहीं चल पा रही है। हालांकि, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू की मुलाकात का कारण अभी तक साफ नहीं है। इस बीच अमित शाह और राष्ट्रपति की मुलाकात से सियासी हलचल और तेज हो गई है।
पीएम मोदी और राष्ट्रपति के बीच यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब भारत के अगले उपराष्ट्रपति के चुनाव को लेकर प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। चुनाव आयोग ने 1 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।
चुनाव आयोग के अनुसार, उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान आगामी 9 सितंबर को कराया जाएगा। चुनाव आयोग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, 7 अगस्त को चुनाव के लिए आधिकारिक अधिसूचना (नोटिफिकेशन) जारी की जाएगी। इसके बाद इच्छुक उम्मीदवार 21 अगस्त तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 22 अगस्त को की जाएगी।
16 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी। यह मुलाकात संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले हुई थी। राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर बैठक की तस्वीरें साझा की गई थीं। इसके अलावा, 7 मई को पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी और उन्हें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी थी।
साभार सहित
- दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करेगी कांग्रेस: 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक मिली इजाजत, CEC के इस्तीफे और SIR को लेकर होगा हल्लाबोल - October 18, 2026
- कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़; 17 श्रद्धालुओं की मौत और 40 से अधिक घायल, पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख - October 17, 2026
- Agra News: शराब पीने का विरोध करने पर पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या; बेरहमी से पीटने के बाद रस्सी से घोंटा गला, आरोपी फरार - October 17, 2026