Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat.
आगरा। आगरा विकास मंच द्वारा जयपुर हाउस स्थित निशुल्क दिव्यांग सेंटर (117, जयपुर हाउस, आगरा) पर निशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन डॉ. विभांशु जैन ने कुल 15 मरीजों की गहन जांच की। जांच के दौरान कुछ मरीजों को घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के लिए उपयुक्त पाया गया और उन्हें आगे की प्रक्रिया हेतु चयनित किया गया।
फिजियोथैरेपी से मिला मरीजों को आराम
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष श्री राजकुमार जैन और संयोजक श्री सुनील कुमार जैन ने बताया कि शिविर में फिजियोथैरेपी विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुशवाहा ने मरीजों को विशेष फिजियोथैरेपी उपचार प्रदान किया। उन्होंने मरीजों को रोजाना फिजियोथैरेपी करवाने की सलाह दी ताकि उन्हें स्थायी राहत मिल सके।
हड्डी रोगियों के लिए विशेष परामर्श
शिविर के दौरान डॉक्टर विभांशु जैन ने मरीजों को बताया कि संतुलित खानपान, वजन पर नियंत्रण, नियमित व्यायाम, और फिजियोथैरेपी हड्डी रोगों से राहत के मुख्य स्तंभ हैं। जीवनशैली में सुधार से कई समस्याओं से बचा जा सकता है।
शिविर आयोजन में प्रमुखों की भूमिका
शिविर के सफल आयोजन में मंच के महामंत्री सुशील जैन और अंशु जैन का भी विशेष योगदान सराहनीय रहा।
आगरा विकास मंच की सराहना
डॉ विकास जैन ने कहा हड्डी रोगों से पीड़ित मरीजों को राहत देने के इस निशुल्क प्रयास की सराहना की जानी चाहिए। आगरा विकास मंच द्वारा उठाया गया यह कदम समाज के उन वर्गों के लिए आशा की किरण है जो महंगे इलाज का खर्च नहीं उठा सकते। इस तरह के आयोजन समाज को न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाते हैं बल्कि सेवा भावना को भी सशक्त करते हैं।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026