लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। उत्तर प्रदेश में इस योजना को लेकर तमाम भ्रष्टाचार की शिकायतें हुई लेकिन ना तो इस विभाग के प्रमुख सचिव पर कार्रवाई हुई और ना ही अधिकारियों पर… अब यूपी सरकार के मंत्री ही जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार की बात को कह रहे हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यूपी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पत्रकारों को रोकते हुए दिख रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का सोशल मीडिया में एक वीडीयो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहते दिख रहे हैं पत्रकारों को रोको सवाल का जवाब नहीं देना है…उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत जमकर भ्रष्टाचार हुआ है…
बता दे की यूपी में जल जीवन मिशन के तहत हर घर स्वच्छ जल की बात कहने वाली सरकार इस योजना में भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लग पा रही है। अधिकारियों की मनमानी से इस योजना में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। टेंडर प्रक्रिया के बाद ही इस योजना में भ्रष्टाचार शुरू हो गया।
यूपी में इस विभाग के प्रमुख सचिव पर भी कई आरोप लगे लेकिन आज तक उन पर कार्रवाई नहीं हो सकी। दरअसल यह प्रमुख सचिव लंबे समय से इस विभाग के मुखिया बने हुए हैं। टेंडर के दौरान कई अनियमिताओं का आरोप इन पर लगा। बावजूद इसके यह विभाग के प्रमुख सचिव बने हुए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर अनुराग श्रीवास्तव जैसे अफसर को विभाग का सचिव क्यों बनाया गया है?
साभार सहित
- “लगुन आई हरे-हरे…”: आगरा के श्री मनःकामेश्वर मंदिर में मंगल गीतों के बीच लिखी गई तुलसी-शालिग्राम विवाह की लगुन - November 18, 2026
- कुंडा के बेंती राजभवन में बाबा बागेश्वर की श्रीराम कथा; राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी की भावुक अपील— “हजूर, मुझे भी कथा श्रवण का अवसर दें” - November 18, 2026
- “भगवान महावीर के सिद्धांत संपूर्ण मानवता के कल्याण का मार्ग”: पीएम मोदी की राष्ट्रसेवा की कामना को लेकर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बोले सांसद नवीन जैन - November 18, 2026