तीसरी बाईपास रेललाइन से सिंचाई की गूल बंद, सिंचाई न हो पाने से किसानों में रोष
आगरा। विकास खंड विचपुरी के गांव बरारा और नगला भूरिया के सैकड़ों किसान सिंचाई संकट से जूझ रहे हैं। कीथम से भांडई तक निर्माणाधीन तीसरी बाईपास रेललाइन के कारण गड़सानी माइनर की गूल (कुलावा 12) अवरुद्ध हो गई है, जिससे खेतों की सिंचाई बाधित हो रही है। यही गूल गांव बरारा के तालाब को भी भरती थी, जिसका उपयोग पशुओं को पानी पिलाने और नहलाने में होता था। गूल बंद होने से ग्रामीणों और किसानों में गहरा आक्रोश है।
इन दोनों गांवों के प्रभावित किसानों ने जिलाधिकारी से मिलकर समस्या से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर और रेल विकास निगम लिमिटेड को जल्द समाधान के निर्देश दिए हैं।
किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में गूल को पूर्ववत सुचारु नहीं किया गया, तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे।
जिलाधिकारी से मिलने वाले प्रमुख प्रतिनिधियों में धीरज सिंह, राम कुमार, लक्ष्मण सिंह, राजन सिंह, डॉ. करतार सिंह, मंगल सिंह, अर्जुन सिंह, वेद प्रकाश, सरनाम सिंह और नीतू सिंह शामिल रहे।
- गिरवी रखा मोबाइल मांगने पर दबंगों का तांडव: अछनेरा के साधन गांव में युवक पर रॉड से हमला, सिर व पैर फूटे - November 22, 2026
- ‘राधे-राधे’ के कहने पर सपा मुखिया की आपत्ति समझ से परे.. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अखिलेश यादव पर किया तीखा हमला - November 22, 2026
- आगरा से आकाश आनंद ने फूंका 2027 का चुनावी बिगुल: बोले— ‘सत्ता की चाबी नहीं मिली तो दरवाजा तोड़कर बैठेंगे’; भाजपा-सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना - November 22, 2026