आगरा। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में घर में घुसकर बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने उसकी मां और भाई को लाठी से प्रहार कर घायल कर दिया। युवक पुलिस विभाग में कार्यरत बताया जा रहा है और उसकी तैनाती मथुरा में है। पुलिस ने लड़की की मां द्वारा दी गई नामजद तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मामला थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में बिचपुरी रोड स्थित विष्णु विहार कॉलोनी का है। लड़की की मां का आरोप है कि पवन दुबे नामक युवक उनकी बेटी पर पांच-छह माह से डोर डाल रहा था। बेटी मुंबई में जॉब करती है। वह आजकल घर आई हुई है।
आरोप है कि पवन ने उनके घर में घुसकर लड़की पर गलत नियत से हाथ मारा। जब उन्होंने उसका विरोध किया तो उसने जान से मारने की नीयत से सिर पर लाठी मारी। इतना ही नहीं जब बीच-बचाव करने आए लड़की का भाई आया तो पवन ने उसके भी लाठी मारी, जिससे उसके खून निकल आया। दोनों ही घायल हो गए।
लड़की कि मां का कहना है कि हमले और मारपीट में आरोपी पवन के साथ ही उसके पिता और भाई ने भी मारपीट की। उन्होंने पवन और उनके परिवार पर कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया है।
इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। लड़की की मां ने पुलिस की घटना की वीडियो भी सौंपी है।
- ACTIZEET Shilajit: Your Ideal Yoga Partner for Strength & Focus Post International Yoga Day - June 17, 2025
- सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को कई मुद्दों पर घेरा, पुलिस नियुक्तिपत्र बांटे जाने पर भी उठाये सवाल - June 17, 2025
- यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बाइक की टंकी पर लड़के से लिपटकर बैठी लड़की का वीडियो वायरल, पुलिस ने ठोका 53,500 का चालान - June 17, 2025