आगरा। थाना ट्रांस यमुना के अंतर्गत कालिंदी विहार, उमा मंगलम मैरिज होम के पास एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला है। माना जा रहा है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। युवती की अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हैं।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है।
युवती के सुसाइड की सूचना मिलने पर उसके घर के पास आसपास के लोग भी एकत्रित थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवती का शव कमरे के अंदर पंखे पर डाले गये फंदे से झूल रहा है। पंखे का एक ब्लेड टेड़ा हो चुका था और खिंचाव के बाद युवती के दोनों पैर जमीन पर आ टिके थे। अभी मृतका के नाम की जानकारी नहीं हो सकी है।
इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों का कहना है कि युवती के आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहा, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस परिवार से बातचीत कर घटना की सही वजह तलाशने में जुटी है।
- अयोध्या: दिनभर हाउस अरेस्ट के बाद यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने किए रामलला के दर्शन, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप - July 1, 2026
- Agra News: कुकथला में पनीर फैक्ट्री पर FSDA का छापा, 50 किलो मिलावटी पनीर और 150 लीटर दूध मौके पर नष्ट - June 30, 2026
- Agra News: कैलाश मोड़ पर बनेगा भव्य द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम, मंदिर निर्माण समिति ने बदली परियोजना की जगह - June 30, 2026