आगरा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पूरन डावर को फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद (Development Council for Footwear and Leather Industry) का चेयरमैन नियुक्त किए जाने के उपलक्ष्य में इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
शनिवार को डावर फुटवियर पर आयोजित सम्मान समारोह में फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन और प्रकाश डीजल्स के एमडी राजेश गर्ग, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉ. सुशील गुप्ता, सेंट एंड्रयूज स्कूल के एमडी डॉ. गिरधर शर्मा, मनोरम बजाज के चेयरमैन राममोहन कपूर, मोशन एकेडमी के निदेशक डॉ. अरुण शर्मा, एकता बिल्डर्स के चेयरमैन मुरारी पसाद अग्रवाल, एसकेएम ग्रुप के एमडी कुलदीप ठाकुर, एजुकेशन मंत्रालय भारत सरकार के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. मुकेश शर्मा, पूर्व जिला उद्योग अधिकारी बृजेश सूतेल, आइफा के निदेशक सचिन सारस्वत, कवि पवन आगरी, फिल्म निर्माता रंजीत सामा, दिवाकर शर्मा, मोहित जैन, डॉ. महेश धाकड़, डॉ. आर. एन. शर्मा, डॉ. राजकुमार शर्मा, रंजीत चौधरी एवं इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के महासचिव अजय शर्मा, कन्वीनर बृजेश शर्मा और उपाध्यक्ष सहित फाउंडेशन के सभी पदाधिकरियों एवं सदस्यों ने संयुक्त रूप से पूरन डावर को सम्म्मान पत्र और बुकें भेट कर सम्मान किया।
इस मौके पर पूरन डावर ने अपने संबोधन में कहा कि वे देशभर के जूता एवं चमड़ा उद्योग की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। राजेश गर्ग, डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. गिरधर शर्मा ने कहा कि श्री डावर की नियुक्ति से आगरा के उद्योग को नई पहचान मिलेगी और यह ब्रज क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027: स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन तय; 10 सीटों पर बनी सहमति, ‘हाथ’ के सिंबल पर उतरेंगे प्रत्याशी - October 28, 2026
- गोरखपुर सीट पर सपा प्रत्याशी की हार पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वोट से नहीं, खोट से चुनाव जीत रही है BJP - October 28, 2026
- ग्रेटर नोएडा के PNB बैंक में करोड़ों के फर्जीवाड़े का आरोप; FD तोड़कर उड़ाए 94 लाख और जेवर एयरपोर्ट मुआवजे के 1.29 करोड़, 5 कर्मचारी निलंबित - October 28, 2026