मुंबई (अनिल बेदाग) : यशराज फिल्म्स और रोमांटिक फिल्मों के मास्टर मोहित सूरी की जोड़ी जब एक साथ आती है, तो दर्शकों की उम्मीदें आसमान छूने लगती हैं। आज यशराज फिल्म्स ने अपनी आगामी फिल्म ‘सैयारा’ का दिल छू लेने वाला टीज़र जारी किया, जिससे एक बार फिर रोमांस को बड़े पर्दे पर जिंदा करने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
इस फिल्म के जरिए यशराज फिल्म्स अहान पांडे को हिंदी सिनेमा में बतौर हीरो लॉन्च कर रही है। उनके साथ नजर आएंगी अनीत पड्डा, जिन्होंने वेब सीरीज़ बिग गर्ल्स डोंट क्राई में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था।
टीज़र में फिल्म के टाइटल ‘सैयारा’ का भी खूबसूरत मतलब बताया गया है। शब्दार्थ के अनुसार, सैयारा एक भटकता हुआ खगोलीय पिंड होता है, लेकिन शायरी में यह शब्द किसी चमकदार, स्वप्निल, और अप्राप्य चीज या व्यक्ति को दर्शाने के लिए प्रयोग होता है—एक ऐसा सितारा जो हमेशा चमकता है, राह दिखाता है, पर कभी पूरी तरह पास नहीं आता।
मोहित सूरी, जो इस साल अपने फिल्मी करियर के 20 साल पूरे कर रहे हैं, इससे पहले आशिकी 2, मलंग, और एक विलेन जैसी हिट रोमांटिक फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। वहीं, वाईआरएफ की 50 साल की गौरवशाली यात्रा में यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा की रची गई रोमांटिक फिल्मों ने भारतीय सिनेमा को कई यादगार पल दिए हैं। सैयारा 18 जुलाई, 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
टीजर देखें:
-up18News
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027: स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन तय; 10 सीटों पर बनी सहमति, ‘हाथ’ के सिंबल पर उतरेंगे प्रत्याशी - October 28, 2026
- गोरखपुर सीट पर सपा प्रत्याशी की हार पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वोट से नहीं, खोट से चुनाव जीत रही है BJP - October 28, 2026
- ग्रेटर नोएडा के PNB बैंक में करोड़ों के फर्जीवाड़े का आरोप; FD तोड़कर उड़ाए 94 लाख और जेवर एयरपोर्ट मुआवजे के 1.29 करोड़, 5 कर्मचारी निलंबित - October 28, 2026