लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नौतपा रहा बेअसर, मौसम ने बदली चाल। आज सुबह से ही यूपी की राजधानी में मौसम बहुत ही खुशनुमा रहा वहीं बूंदा-बांदी होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लखनऊ में सुबह तेज हवा व हल्की बारिश हुई है। हालाकि बाद में 11 बजे तक तेज धूप निकल आई थी।
प्रदेश में गुरुवार से तीन दिनों तक गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होने के अनुमान लगाये जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक की तेज रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। हवा व बारिश के चलते उमस भरी गर्मी से शहर के लोगों को कुछ निजात मिलेगी। बता दें कि गुरुवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 60 जिलों में तेज हवा व गरज- चमक के साथ बूंदाबादी का अर्लट जारी किया है।
बताते चले कि राजधानी में सुबह से मौसम खुशगावर था वहीं लगभग आठ बजे के बीच रिमझिम बारिश से नौतपा बेअसर रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 29 मई से प्रदेश में दो-तीन दिनों के लिए बूंदाबांदी और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
इन जिलों में आंधी-बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट
कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी,बांदा, फतेहपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, इन जिलों में बारिश के साथ—वज्रपात होने का अनुमान लगया जा रहा हैं।
-साभार सहित
- विश्वासघात के शिकार हुए चंपत राय? महंत कमल नयन दास के दावों से राम मंदिर ट्रस्ट में हलचल - July 7, 2026
- अमरनाथ यात्रा में भक्तों को बड़ा झटका: महज 5 दिनों में अंतर्ध्यान हुए बाबा बर्फानी, श्राइन बोर्ड की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल - July 7, 2026
- काशी में राजनीतिक दिग्गजों का जमावड़ा: मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के बेटे की शादी में पहुंचे CM योगी, नवदंपति को दिया आशीर्वाद - July 7, 2026