आगरा। सामाजिक सेवा की दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रहे लायंस क्लब आगरा आकाश ने वर्ष 2025-26 के लिए अनिल वार्ष्णेय को अपना नया अध्यक्ष चुन लिया है। हाल ही में हुई क्लब की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इस निर्णय पर क्लब सदस्यों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा।
वर्तमान अध्यक्ष लायन संजीव गुप्ता ने अनिल वार्ष्णेय को बधाई देते हुए कहा, अनिल एक संवेदनशील, जिम्मेदार और सेवा-भाव रखने वाले व्यक्तित्व हैं। उनके नेतृत्व में क्लब नए आयाम छुएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि अनिल वार्ष्णेय का कार्यकाल सेवा, सहयोग और संगठन की मिसाल बनेगा।
अनिल वार्ष्णेय ने क्लब के प्रति आभार जताते हुए कहा, लायंस क्लब की ‘वी सर्व’ भावना मेरे लिए प्रेरणा है। शिक्षा, स्वास्थ्य और मानवता के क्षेत्र में हम नई पहल करेंगे और क्लब की पहचान को और सशक्त बनाएंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए सेवा के कार्यों को और विस्तार दिया जाएगा।
लायंस क्लब इंटरनेशनल एक वैश्विक सेवा संगठन है, जो दुनिया भर में जरूरतमंदों की सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, शिक्षा में सहयोग और मानवीय मूल्यों के संवर्धन में निरंतर कार्य कर रहा है। लायंस क्लब आगरा आकाश भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय स्तर पर समाज सेवा की मजबूत मिसाल बन रहा है।
- श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”… तलवार लहराकर और अट्टहास के साथ गरजा दशानन, आगरा में निकली लंकापति रावण की भव्य शाही सवारी - September 29, 2026
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026
- महाराजा अग्रसेन जयंती: आगरा के बल्केश्वर में सजेगा विशाल एकता महायज्ञ, 1100 अग्रवंशी परिवार होंगे एक सूत्र में एकजुट - September 29, 2026